पाठशाला विद्यालय में 77वां वन महोत्सव आयोजित, 30 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

Sasaram News : टेकारी पाठशाला विद्यालय में 77वें वन महोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ. छात्रों ने 30 पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Sasaram News : पाठशाला विद्यालय, टेकारी में 77वें वन महोत्सव का आयोजन उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने मिलकर 30 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया वृक्षों का महत्व

कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर अभय कुमार, वनपाल सुरेखा कुमारी, वनरक्षी विनय राम, रिधा कुमारी, रंजन कुमार, रवि कुमार, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी और शुभम कुमार उपस्थित रहे. रेंजर अभय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन का स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने, जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने पौधारोपण की वैज्ञानिक विधि और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के बारे में भी जानकारी दी.

पर्यावरण क्विज में छह विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विषय पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों हर्षवर्धन सिंह, राजवीर यादव, साक्षी पटेल, आयुष कुमार, प्रिंस जायसवाल और अंकुश राज को पुरस्कृत किया गया.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार, खुरमाबाद पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, शिक्षक अनूप कुमार, राजकमल, जाकिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया. आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन