रोहतास: बिक्रमगंज में दिनदहाड़े 10 लाख की ज्वेलरी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने चार मिनट में वारदात को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन
दुकानदार परमीत कुमार की तस्वीर,  लुट के बाद दुकान पर लोगों की भीड़ और दुकान के अंदर लुट की तस्वीरें | Prabhat Khabar Network

दुकानदार परमीत कुमार की तस्वीर, लुट के बाद दुकान पर लोगों की भीड़ और दुकान के अंदर लुट की तस्वीरें | Prabhat Khabar Network

रोहतास के बिक्रमगंज में दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान में 10 लाख रुपये की लूट हुई. हथियारबंद बदमाशों ने महज 4-5 मिनट में वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के बिक्रमगंज नगर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. तेंदुनी चौक से सटे आरा रोड स्थित दुकान में घुसे बदमाश करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूटकर महज चार से पांच मिनट में फरार हो गए.

हथियार के बल पर खुलवाई दुकान की दराज

दोपहर करीब 12 बजे हेलमेट पहने चार से पांच अपराधी दुकान में दाखिल हुए. बदमाशों ने हथियार दिखाकर दुकानदार को धमकाया और गाली-गलौज करते हुए दुकान की चाबियां मांगीं. जान का खतरा देखते हुए दुकानदार प्रमित कुमार ने सभी दराज खोल दिए. इसके बाद अपराधियों ने करीब 10 लाख रुपये के आभूषण समेटे और तेजी से मौके से फरार हो गए.

पैदल भागे बदमाश, दहशत में व्यापारी

स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बदमाश पैदल ही आरा रोड की ओर भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते शोर मचाया जाता तो अपराधियों को पकड़ा जा सकता था. दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी

घटना के बाद नगर के आभूषण व्यवसायियों और अन्य व्यापारियों में भारी नाराजगी है. व्यापारियों का कहना है कि जब शहर के सबसे व्यस्त तेंदुनी चौक के पास भी व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, तो बाजार में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा.

जल्द होगी गिरफ्तारी : थानाध्यक्ष

बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन