सासाराम में ज्वार खाने से तीन गायों की मौत, दो की हालत गंभीर; पशुपालक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: सासाराम में एक गांव में ज्वार चारा खाने के बाद तीन गायों की मौत हो गई, जबकि दो गायों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम पसरा है और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News:(बिरेंद्र कुमार) सासाराम जिले के संझौली प्रखंड के बेनसागरगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पशु चारा के रूप में ज्वार खाने से तीन गायों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चारा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पशुपालक विजय सिंह ने अपने मवेशियों को खेत से लाया गया ज्वार चारा खिलाया था। चारा खाने के कुछ ही देर बाद सभी गायों की तबीयत बिगड़ने लगी. गायें बेचैन होकर गिरने लगीं और उनके मुंह से झाग निकलने लगा.

इलाज से पहले तीन गायों की मौत

घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय पशु चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक तीन गायों की मौत हो चुकी थी. बाकी दो गायों का इलाज जारी है, जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

ग्रामीणों में चिंता, आर्थिक नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः अधिक कच्चा या विषैला ज्वार चारा खाने से यह घटना हुई है. इस हादसे से पशुपालक विजय सिंह को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है.

मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है. वहीं, पशु चिकित्सकों ने भी चारे की गुणवत्ता की जांच की जरूरत बताई है.

Also Read: बक्सर में राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल, भूमि मापी के लिए लोगों कर रहे लंबा इंतजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन