तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति आज

Updated:
विज्ञापन

अरविंद अकेला उर्फ कल्लू सहित कई नामचीन कलाकार होंगे शामिल, महोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, जगह-जगह पुलिस तैनात

विज्ञापन

तिलौथू. स्थानीय कैमूर पहाड़ी स्थित मां तुतला भवानी धाम में आज सुरों की महफिल सजेगी. पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से मां तुतला भवानी महोत्सव कराया जा रहा है, जिसमें भोजपुरी के नामचीन कलाकार शिरकत करेंगे. बीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि छह मार्च को मां तुतला भवानी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. इसमें भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, अनुपम यादव, पूजा चटर्जी, तान्या मौआर, स्वाति मिश्रा व अमित मिश्रा समेत दर्जनों कलाकार भाग लेंगे. कार्यक्रम दिन के 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा. इसमें जिले के कई गणमान्य लोग व पदाधिकारी भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि महोत्सव स्थल का एसडीएम निलेश कुमार ने निरीक्षण किया है. महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. रामडीहरा के रास्ते वीवीआइपी लोगों की इंट्री होगी, जबकि निमियाडीह मां तुतलेश्वरी गेट व तिलौथू स्थित मां तुतला भवानी गेट से आमजनों की इंट्री महोत्सव स्थल तक रहेगी. सेवही, चंदनपुरा, रेडिया, भिंसडा व बरवाडीह समेत कई स्थानों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गयी है. उधर मां तुतला धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से यह महोत्सव कराया जा रहा है, जिसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. न्यास समिति की ओर से दर्शकों के लिए शुद्ध पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन