इंद्रपुरी बराज पर 5.23 लाख क्यूसेक पानी, सभी 69 गेट खोले गये

Updated:
विज्ञापन

बराज से सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : इंद्रपुरी बराज से 5.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी. सोन नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Sasaram News : सोन नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों और कैमूर पहाड़ी के प्राकृतिक स्रोतों में बारिश तथा प्रमुख जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण इंद्रपुरी बराज पर पानी की उपलब्धता में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शुक्रवार की शाम तीन बजे इंद्रपुरी बराज पर सोन नदी में 5,23,208 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. जलस्तर को 355 फीट पर संतुलित रखते हुए बराज के सभी 69 गेट खोल दिये गये हैं और सोन नदी के निचले हिस्से में 5,23,208 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी लिंक नहरों में पानी की आपूर्ति बंद

सोन नदी में बढ़े जलस्राव को देखते हुए इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गयी है. विभाग के अनुसार, बराज पर जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए सभी गेट खोलकर अतिरिक्त पानी सोन नदी के निचले हिस्से में छोड़ा जा रहा है.

बाणसागर से 1.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

प्रमुख जलाशयों से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. शुक्रवार को रिहंद जलाशय से 17,036 क्यूसेक, बाणसागर जलाशय से 1,43,358 क्यूसेक और मुहम्मदगंज भीम बराज से 33,006 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

छह लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है जलस्राव

सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग, डेहरी के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि बाणसागर जलाशय का रिजर्वायर भर जाने के कारण 31 अगस्त को करीब 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो करीब चार दिन बाद इंद्रपुरी बराज पर पहुंचा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सोन नदी में पानी की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और जलस्राव करीब छह लाख क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है. उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की है.

गुरुवार को कम हुआ था जलस्राव, नहरों में शुरू हुआ था पानी

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम सोन नदी के जलस्राव में कमी आने के बाद इंद्रपुरी बराज से लिंक नहरों में जलप्रवाह का संचालन शुरू कर दिया गया था. गुरुवार की शाम पांच बजे बराज पर 4,36,008 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. जलस्तर को 355 फीट पर संतुलित रखते हुए सभी 69 गेट खोलकर सोन नदी के निचले हिस्से में 4,30,579 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था.

बराज से सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी | Prabhat Khabar Network
बराज से सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी | Prabhat Khabar Network

दो प्रमुख लिंक नहरों में छोड़ा गया था पानी

गुरुवार को बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 4,516 क्यूसेक और पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 913 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि पूर्वी संयोजक नहर में जलापूर्ति शून्य थी. उस दिन रिहंद जलाशय से 17,570 क्यूसेक, बाणसागर जलाशय से 1,43,358 क्यूसेक और मुहम्मदगंज भीम बराज से 48,375 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.

Also Read : डुमरांव ग्रिड का 80 एमवीए ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया

बुधवार को बराज पर 5.63 लाख क्यूसेक पानी था

इससे पहले बुधवार की शाम चार बजे इंद्रपुरी बराज पर 5,63,654 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए सभी 69 गेट खोलकर सोन नदी के निचले हिस्से में 5,63,654 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था. बुधवार को रिहंद जलाशय से 17,021 क्यूसेक, बाणसागर जलाशय से 65,676 क्यूसेक और मुहम्मदगंज भीम बराज से 1,45,775 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.

Also Read : गंगा-कर्मनाशा के उफान से चौसा में बाढ़ का संकट गहराया, हाईवे पर तीन फीट पानी

मंगलवार से पांच लाख क्यूसेक से अधिक रहा जलस्राव

मंगलवार की शाम छह बजे इंद्रपुरी बराज पर 5,16,520 क्यूसेक पानी उपलब्ध था. जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए बराज के सभी गेट खोलकर सोन नदी के निचले हिस्से में 5,16,520 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था. मंगलवार और बुधवार को सोन नदी में पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी रहने के कारण नियमानुसार बराज से सभी प्रमुख लिंक नहरों में जलापूर्ति बंद कर दी गयी थी.

Also Read : एनएच-120 की बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू, विष्णु मंदिर से पश्चिमी रेल फाटक तक गड्ढों की हुई भराई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन