रोहतास: नौ सूत्री मांगों पर ABR कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों का काला बिल्ला आंदोलन, 2 सितंबर को विवि मुख्यालय पर धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : नौ सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर धरना देते एबीआर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी. | Prabhat Khabar Network

सासाराम के एबीआर कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। वेतन और पेंशन भुगतान की प्रमुख मांग की गई है।

विज्ञापन

Rohtas News : नौ सूत्री मांगों को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से संबद्ध अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. बिहार राज्य संबद्ध डिग्री शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में अपने कार्यों का निपटारा करते हुए मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुदान की जगह मासिक वेतन और पेंशन की मांग

शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अनुदान व्यवस्था के स्थान पर मासिक वेतन देने और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का भुगतान करने की मांग की. कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है.

आठ वर्षों की बकाया अनुदान राशि के भुगतान की मांग

कर्मचारियों ने शैक्षणिक सत्र 2015-18 से 2022-25 तक आठ वर्षों की परीक्षा परिणाम आधारित वेतन मद की बकाया अनुदान राशि का एकमुश्त भुगतान करने की मांग उठायी. साथ ही बढ़ती महंगाई के अनुरूप अधिसीमा बंधेज समाप्त कर राशि सीधे शिक्षाकर्मियों के बैंक खातों में भेजने की मांग की.

प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करने की मांग

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करना भी शामिल है. इसके अलावा शासी निकाय के सदस्य के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का मनोनयन और शिक्षक प्रतिनिधि की चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी कराने की मांग की गयी. सभी विश्वविद्यालयों में समयबद्ध तरीके से सिनेट सदस्यों का चुनाव कराने की मांग भी कर्मचारियों ने उठायी.

2 सितंबर को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन

कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. इसी क्रम में 2 सितंबर को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विरोध के बावजूद शैक्षणिक कार्य रहा सुचारू

प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विरोध के बावजूद छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक कार्य और कार्यालय से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पूरा सहयोग दिया.

ये शिक्षक एवं कर्मचारी रहे शामिल

विरोध कार्यक्रम में शिक्षक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, डॉ देव मुनि कुमारी, डॉ रेनू बाला, डॉ शशांक शेखर, डॉ मधु ज्योति, साधना कुमारी, शाइस्ता नाज, डॉ सुधीर कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, शंकर दयाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, कमलेश राम, रामबचन पासवान, पलक धारी शर्मा, संतोष शर्मा, दुर्गेश कुमार, सुरेंद्र पासवान, पप्पू राम, अजय कुमार और राजीव मुन्ना समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन