Sarkari Naukri 2021: बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, नीतीश सरकार के इस विभाग में आने वाली है बंपर बहाली

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: बिहार में सरकारी नौकरी ( Bihar Me Sarkari Naukri) की चाह रखने वालों के लिए बेहतरीन आने वाल है. नीतीश सरकार (Nitish kumar Govt) के उद्योग विभाग में खाली पदों को भरने की तैयारी तेज हो गयी है. खासतौर पर उसके फील्ड अफसरों (Field Officer) की भारी कमी है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: बिहार में सरकारी नौकरी ( Bihar Me Sarkari Naukri) की चाह रखने वालों के लिए बेहतरीन आने वाल है. नीतीश सरकार (Nitish kumar Govt) के उद्योग विभाग में खाली पदों को भरने की तैयारी तेज हो गयी है. खासतौर पर उसके फील्ड अफसरों (Field Officer) की भारी कमी है. विभाग खाली पदों को भरने के लिए जल्दी ही औपचारिक कवायद शुरू करने जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अब तक 200 से अधिक पदों को नियुक्ति के लिए चिह्नित किया जा चुका है. विभाग के सभी निदेशालयों को खाली पदों को चिह्नित करके रिपोर्ट करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं. ये वे पद हैं, जो अरसे से खाली पड़े हैं. उद्योग विभाग के तहत हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के तहत सर्वाधिक 200 से अधिक पद खाली हैं. यहां सहायक अधीक्षकों के कुल 21 में 19 पद खाली हैं.

अधिदर्शक एवं पर्यवेक्षकों के सभी 62 पद खाली हैं. कीटपालकों के 139 पदों में से 99, तकनीकी पर्यवेक्षकों के 27 में से 10, वरीय अनुदेशकों के सभी 22 पद खाली हैं. बुनकरों के सभी 10 पद रिक्त हैं. दरअसल, इन सभी पदों को एक बार फिर भरने की कवायद शुरू की जा रही है.

निदेशालय के निदेशक नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि निदेशालय में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सरकार इस दिशा में गंभीर है. इसके लिए पद चिह्नित किये जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इसी तरह अन्य निदेशालयों में बहाली के लिए पद चिह्नित किये जा रहे हैं.

Sarkari Naukri in Bihar: कृषि विभाग में भी बहाली

कृषि विभाग के विभिन्न श्रेणी के पदों पर जल्दी ही बहाली होगी. सरकार रिक्त पदों को भरने के तैयारी में है. इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं. कृषि विभाग और उसके विभिन्न निदेशालयाें में सभी रिक्तियों का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी.

इसे मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जायेगा ताकि बहाली की प्रक्रिया शुरू करायी जा सके. विशेष सचिव कृषि विजय कुमार की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक में बहाली आदि को लेकर मंथन किया जा चुका है.

Also Read: Sarkari Naukri 2021: PM मोदी से मुलाकात के बाद CM नीतीश ने बिहार में रोजगार पर दिया बड़ा बयान, बोले- जो कहा है, सिद्ध किया है

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन