दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत

Updated at : 10 Jun 2024 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत

एनएच 722 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित ठिकहा मरीचा गांव के समीप सोमवार को दो वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतक गड़खा गांव निवासी फुलबाबू साह के 16 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है, जबकि घायल युवक उसी गांव के अभय कुमार है.

विज्ञापन

एनएच 722 छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित ठिकहा मरीचा गांव के समीप सोमवार को दो वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतक गड़खा गांव निवासी फुलबाबू साह के 16 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है, जबकि घायल युवक उसी गांव के अभय कुमार है. बताया जाता है कि एक दो सप्ताह पहले अजय और अभय दिल्ली काम के तलाश में गया था. वहां काम नहीं मिलने पर घर वापस लौट रहा था. सोमवार की सुबह ट्रेन से छपरा उतरा और छपरा से ऑटो से अपने पैतृक निवास गड़खा आ रहा था. उसे क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है. जैसे ही उसकी ऑटो ठिकहा मरीचा गांव के समीप पहुंचा कि छपरा की ओर जा रही पिकअप वैन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार लोग बुरी तरह घायल हो वहीं गिर पड़े. खून से लथपथ अजय को 112 की पुलिस ने लोगों के सहयोग से पीएमसीएच भेजा. वहीं, घायल अभय को गड़खा अस्पताल भेजा गया. अजय जब पीएमसीएच पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया. शव का पीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. बीडीओ रत्नेश रवि ने मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि सहित 23 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है. मृतक दो भाई था जिसमे वो बड़ा भाई था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन