Chhapra News : भाई के साथ नदी तट पर गये युवक की गोली मारकर हत्या
Chhapra News : डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप नदी तट पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी बृजनंदन राय का पुत्र मदन राय ( 40 वर्ष ) बताया गया है.
छपरा.
डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप नदी तट पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी बृजनंदन राय का पुत्र मदन राय ( 40 वर्ष ) बताया गया है. इस संदर्भ में परिजनों ने बताया की मदन राय और उसका छोटा भाई दोनों शौच करने के लिए नदी तट की तरफ गये थे. उसी बीच नाव से कुछ हथियारबंद अपराधी उतरे और उसके भाई को देखकर बोले कि यही है मदन राय है और गोली चलाना शुरु कर दिया. जिसके बाद गोली मदन को लग गयी. यह देख उसका भाई दियारा क्षेत्र में भाग गया. गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण नदी तट पर एकत्रित हुए तब तक अपराधी नाव से ही फरार हो गये. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भरा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डोरीगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया. सदर अस्पताल में मृतक के छोटे भाई ने बताया कि शौच करने के लिए वह लोग नदी तट पर गये थे, तभी नाव से कुछ अपराधी नदी तट पर पहुंचे और बोला कि यही मदन राय है और पांच से छह गोली उन लोगों के द्वारा चलायी गयी. जिसमें दो गोली उसके भाई को लगी. इस घटना का कारण खेती बाड़ी का विवाद बताया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से एक गोली बरामद की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए