सारण: महिला से मारपीट मामले में सात लोगों पर एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की सांकेतिक फोटो.

Saran News : पीड़िता आरोप लगाया कि नामजद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया.

विज्ञापन

Saran News : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहियां पिपरपांती गांव में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बरदहियां पिपरपांती गांव की घटना

पुलिस के अनुसार, बरदहियां पिपरपांती गांव निवासी छोटेलाल महतो की पत्नी सरीता कुमारी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि नामजद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया.

पुलिस मामले की जांच कर रही

आवेदन के आधार पर मढ़ौरा थाना पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन