सारण: वैश्य महासभा ने शिक्षक प्रत्याशी विद्यासागर विद्यार्थी को दिया समर्थन, प्रथम वरीयता के मत की अपील
बैठक में उपस्थित वैश्य महासभा के नेता
वैश्य महासभा ने शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी विद्यासागर विद्यार्थी को अपना समर्थन दिया है. महासभा ने वैश्य समाज के करीब दो हजार मतदाताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. प्रत्याशी ने शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ने का वादा किया है.
Teacher Election: महागठबंधन के घटक दल सीपीआई द्वारा शिक्षक निर्वाचन के लिए घोषित प्रत्याशी एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विद्यासागर विद्यार्थी को वैश्य महासभा ने समर्थन दिया है. रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में शिक्षा-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सियाशरण शर्मा प्रसाद ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार गुप्ता ने किया.
आपके शहर में
वैश्य समाज के उम्मीदवार को पहली बार मिला मौका
वैश्य महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया ने कहा कि पहली बार किसी राजनीतिक गठबंधन ने वैश्य समाज के व्यक्ति को शिक्षक निर्वाचन के लिए उम्मीदवार बनाया है. यह समाज के लिए गौरव की बात है. उन्होंने लोगों से प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती से समर्थन देने की अपील की.
पूर्व अध्यक्ष भरत प्रसाद ने शिक्षकों से विद्यासागर विद्यार्थी को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की.
करीब दो हजार मतदाताओं को एकजुट करने की अपील
अरविंद कुमार यादव ने कहा कि वैश्य समाज के करीब दो हजार मतदाता हैं. सभी को एकजुट होकर मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए.
शिक्षकों के हित में लड़ेंगे अधिकारों की लड़ाई
प्रत्याशी विद्यासागर विद्यार्थी ने कहा कि शिक्षकों को नए वेतनमान, सेवा सुरक्षा और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आन-बान-शान और मर्यादा की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठायी जाएगी.
कार्यक्रम में महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, महेश चौरसिया, डॉ. सुभाष कुमार गुप्ता, डॉ. श्वेता रानी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अमित कुमार, सतीश कुमार, बृजकांत शशि, डॉ. हिमांशु शेखर, प्रियंका कुमारी और आलोक आजाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए