तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत

प्रखंड क्षेत्र के पियानो ओवर ब्रिज के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी.
जलालपुर. प्रखंड क्षेत्र के पियानो ओवर ब्रिज के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान बसडिला गांव निवासी 65 वर्षीय ओम प्रकाश तिवारी एवं 75 वर्षीय ऋषिकेश तिवारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर नटवर गांव से अपने घर बसडिला लौट रहे थे. इसी दौरान पियानो ओवर ब्रिज के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. उधर दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर सदर अस्पताल से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. वही घरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सूबेदार पद से रिटायर्ड थे मृतक ऋषिकेश
जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय ऋषिकेश तिवारी सेना के सूबेदार के पद से अवकाश ग्रहण किए हुए थे. वह अपने पीछे चार पुत्र को छोड़ गये है. ओम प्रकाश तिवारी दो पुत्र छोड़ गये है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. वह स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सुरक्षा पर कहीं भी सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग नहीं की गयी है खासकर ओवर ब्रिज के पास उतरते समय बड़े वाहन चालक रफ्तार पर कंट्रोल नहीं रखते हैं. खासकर ट्रैक्टर और ट्रक चालक बेलगाम होकर वाहन चलाते हैं. जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों ने पहले भी इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




