झंडोत्तोलन कर वीर सपूतों और वीरांगनाओं को किया गया नमन
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 10:57 PM
गणतंत्र दिवस का 77 वां वर्षगांठ प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास ढंग से मनाया गया.
दिघवारा. गणतंत्र दिवस का 77 वां वर्षगांठ प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास ढंग से मनाया गया. जगह-जगह लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश के वीर सपूतों और वीरांगनाओं को याद किया और उनके योगदानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मनु देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीएचसी प्रभारी डॉ रौशन कुमार, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद नीतू देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष डॉ रितेश कुमार मिश्र, बीआरसी परिसर में लेखापाल संजय कुमार, गांधी स्मारक पर मो शब्बीर हुसैन, आंबेडकर चौक पर बाबू लाल राम, झौवा पंचायत के महुआनी के दलित बस्ती में बीडीओ अमर नाथ, यदुनंदन कॉलेज दिघवारा में प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, रामजंगल सिंह कॉलेज में कृष्ण कांत सिंह उर्फ लालबाबू सिंह, होली ट्रिनिटी मिशन स्कूल में प्राचार्य अर्नेस्ट शेफर्ड, होली किड्स इंटेनेशनल स्कूल चकनूर में निदेशक एके अंसारी, शक्ति शांति अकादमी आमी में प्राचार्या कुंदन सिंह, उपडाकघर परिसर में उपडाकपाल मधुसूदन प्रसाद, एकलव्य एसपी अकादमी में अशोक कुमार सिंह, दिघवारा सेंट्रल स्कूल में तरुण सिंह, अंबिका इंटरनेशनल स्कूल सैदपुर में सियाराम प्रसाद, शीतलपुर विद्युत कार्यालय में एसडीओ फिरोज अंसारी, दिघवारा विद्युत सबस्टेशन परिसर में कनीय विद्युत अभियंता राजेश रंजन, तैलिक समाज भवन पर जयराम प्रसाद, बरुआ पंचायत सरकार भवन पर मुखिया अजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह,रामविनोद सिंह स्मारक पर अनुज प्रतीक, राजद कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासवान, नगर भाजपा कार्यालय पर दीपक गुप्ता, जदयू कार्यालय पर नीतीश कुमार सिंह पटेल, प्राथमिक विद्यालय झौवा टोला में हेड टीचर मुमताज आलम, शिवराजो मध्य विद्यालय हराजी में कुमार पंकज आदि ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










