Saran News : मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, सारण के लाखों लाभुकों के खाते में पहुंचे 17.35 करोड़ रुपये

Edited by ALOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के रुपये खाते में भेजा.

विज्ञापन

छपरा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के रुपये खाते में भेजा. इससे लाभार्थियों में काफी खुशी देखी गयी. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सारण जिला अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजना के चार लाख 18 हजार 701 लाभार्थियों के बैंक खाते में मई माह के पेंशन राशि कुल 17 करोड़ 35 लाख 24 हजार 500 रुपये का हस्तांतरण किया गया है. सारण जिला के बिहार निःशक्तता पेंशन के 42170 लाभुकों को एक करोड़ 69 लाख नौ हजार दो सौ रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन के 7731 लाभुकों को 30 लाख 92 हजार चार सौ रुपये, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन के 129764 लाभुकों को पांच करोड़ 50 लाख 50 हजार छह सौ रुपये, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के 18078 लाभुकों को 72 लाख 34 हजार रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 37583 लाभुकों को एक करोड़ 50 लाख 89 हजार 600 रुपये, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के 183375 लाभुकों को सात करोड़ 61 लाख 48 हजार सात सौ रुपये हस्तांतरित की गयी है. पटना में आयोजित कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग सभी जिलों में की गयी. इसमें जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी अमन समीर, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारी तथा लाभुकगण जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन