सारण: तरैया में युवक ने रेवा पुल से गंडक नदी में लगाई छलांग, बाइक-मोबाइल मिला; शव की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

गंडक नदी रेवा पुल पर जुटे परिजन व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया के टीकमपुर गांव के 20 वर्षीय युवक सचिन कुमार ने रेवा पुल से गंडक नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बाइक और मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन

Saran News : तरैया प्रखंड की पचौड़र पंचायत के टीकमपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक सचिन कुमार राम ने सोमवार दोपहर गंडक नदी के रेवा पुल से छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही टीकमपुर और राजधानी गांव के लोग परिजनों के साथ रेवा पुल पर पहुंचे. युवक की तलाश में परिजन और स्थानीय लोग देर तक नदी के आसपास जुटे रहे.

विज्ञापन

पुल पर मिला मोबाइल, वहीं खड़ी थी बाइक

परिजनों और पचौड़र पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि सन्नाउल्लाह के अनुसार, सचिन दोपहर में बाइक लेकर घर से निकला था. परिजन जब रेवा पुल पर पहुंचे तो वहां 37 नंबर पाया के पास उसका मोबाइल रखा हुआ मिला, जबकि बाइक भी वहीं खड़ी थी. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक ने बाइक खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगाई थी. हालांकि, गंडक नदी में तेज धार होने के कारण उसका पता नहीं चल सका.

नाव के सहारे नदी में खोजबीन, लेकिन नहीं मिला सुराग

घटना के बाद परिजनों ने नाविक की मदद से नाव के सहारे गंडक नदी में युवक की तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बावजूद तेज बहाव के कारण सचिन का कोई सुराग नहीं मिल सका. लगातार खोजबीन के बाद परिजन थककर मकेर थाना पहुंचे.

पुलिस ने मोबाइल और बाइक किया जब्त

परिजनों के अनुसार, मकेर थाना पुलिस ने रेवा पुल से सचिन का मोबाइल और बाइक जब्त कर लिया है. घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. नदी में युवक की तलाश को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था सचिन

सचिन कुमार राम चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. उसके बड़े भाई सुभाष राम कोचिंग चलाते हैं, जबकि दूसरे भाई का नाम संजीव राम और छोटे भाई का नाम रणधीर कुमार बताया गया है. परिजनों के अनुसार, चारों भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है. बड़े भाई सुभाष कुमार की शादी फरवरी में होने वाली है.

शिक्षित परिवार में घटना से हर कोई हैरान

परिजनों के अनुसार, सचिन का परिवार शिक्षित और आपस में मिल-जुलकर रहने वाला है. ऐसे में सचिन ने करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर रेवा पुल से गंडक नदी में छलांग क्यों लगाई, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलने के बाद सचिन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं. वहीं, स्थानीय लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं और युवक के नदी में छलांग लगाने के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन