सारण में 15 सितंबर से शुरू होगी अर्धवार्षिक परीक्षा, 2750 स्कूलों को मिले निर्देश; जानें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. जिले के 2750 प्रारंभिक और 400 से अधिक प्लस टू स्कूलों में अलग-अलग तारीखों पर परीक्षा होगी. 15 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा का कक्षा 1 से 12वीं तक पूरा शेड्यूल यहां देखें.

विज्ञापन

Saran Half Yearly Exam 2026 : सारण जिले में प्रारंभिक से लेकर प्लस टू तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. जिले के 2750 प्रारंभिक स्कूलों और 400 से अधिक प्लस टू स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित होंगी. परीक्षा की तारीख सामने आते ही विद्यार्थियों की टेंशन बढ़ गई है, वहीं विभाग ने कदाचारमुक्त और व्यवस्थित परीक्षा संचालन को लेकर सभी प्रखंडों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

15 सितंबर से शुरू होगी पहली से आठवीं की परीक्षा

प्रतिनिधि, छपरा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सितंबर 2026 में विभिन्न कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक होगी, जबकि कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा 21 से 23 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी.

पहली से आठवीं तक ऐसे होगी परीक्षा

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी. 15 सितंबर को हिंदी, उर्दू, बांग्ला और विज्ञान, 16 सितंबर को अंग्रेजी तथा पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान और 17 सितंबर को गणित व संस्कृत की परीक्षा होगी.

18 सितंबर को सह-शैक्षिक गतिविधियों का समेकन एवं ग्रेडिंग की जाएगी. 19 सितंबर को हिंदी द्वितीय भाषा/अहिंदी भाषी विषय का मूल्यांकन होगा. वहीं मकतब और उर्दू विद्यालयों में 20 सितंबर को सह-शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाएगा.

9वीं-10वीं के छात्रों का भी बढ़ा टेंशन

कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी. 21 सितंबर को प्रथम पाली में मातृभाषा और द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी.

22 सितंबर को विज्ञान/संगीत तथा सामाजिक विज्ञान और 23 सितंबर को गणित/गृह विज्ञान तथा अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी पालियों में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

प्लस टू की परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक

कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी. दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार अलग-अलग कार्यक्रम जारी किया गया है.

कक्षा 11वीं में 18 सितंबर को भौतिकी/उद्यमिता/दर्शनशास्त्र तथा रसायनशास्त्र/लेखाशास्त्र/राजनीति विज्ञान की परीक्षा होगी. 19 सितंबर को गणित, जीवविज्ञान/व्यवसाय अध्ययन/भूगोल, 21 सितंबर को अंग्रेजी व हिंदी, 22 सितंबर को विभिन्न भाषा विषय व मनोविज्ञान तथा 23 सितंबर को कृषि/अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र की परीक्षा होगी.

12वीं का शेड्यूल भी जारी

कक्षा 12वीं में 18 सितंबर को भौतिकी, उद्यमिता, दर्शनशास्त्र और रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान की परीक्षा होगी. 19 सितंबर को गणित, जीवविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन व भूगोल की परीक्षा होगी.

21 सितंबर को अंग्रेजी और हिंदी, 22 सितंबर को भाषा विषय व मनोविज्ञान तथा 23 सितंबर को कृषि/अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र की परीक्षा होगी. इसके बाद 24 सितंबर को इतिहास व संगीत और 26 सितंबर को गृह विज्ञान की परीक्षा होगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

अर्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी.

कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा संबंधित कक्षा शिक्षक द्वारा ली जाएगी. बच्चों से पूछे जाने वाले प्रश्न ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे.

कक्षा 3 से 8 तक विभाग देगा उत्तर पुस्तिका

कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं सभी विद्यालयों को परीक्षा के प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल से डाउनलोड करने होंगे.

विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने और पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है.

21 से 25 सितंबर तक होगी कॉपी जांच

अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद 21 से 25 सितंबर के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा. कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन संकुल स्तर पर किया जाएगा.

शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य और कला जैसे सह-शैक्षिक विषयों का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा. कक्षा 6 के विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान और कला का मूल्यांकन भी विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. इन विषयों में विद्यार्थियों की ग्रेडिंग की जाएगी.

26 सितंबर को अभिभावकों से होगी मीटिंग

कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 सितंबर को विद्यालयों में पैरेंट्स-टीचर मीट का आयोजन किया जाएगा. इसी दौरान विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी जारी किया जाएगा.

बैठक में अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी. इससे अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और प्रगति को समझने का मौका मिलेगा, साथ ही विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन