सारण: दरियापुर में बाढ़ का कहर, 30 गांवों में घुसा पानी; सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, बांध बांधने की जद्दोजहद जारी

Updated:
विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 8 सीएचपी 16 है कैप्सन होगा-दरियापुर के मुजौना में बाढ़ के पानी में डूबा घर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरियापुर में मही नदी का टूटा बांध तीसरे दिन भी नहीं बांधा जा सका है। बाढ़ के पानी से 30 गांव प्रभावित हैं और सैकड़ों एकड़ फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

विज्ञापन

Saran Flood Update : दरियापुर प्रखंड के मुझौना और सेमरहिया के पास माही नदी का टूटा बांध तीसरे दिन भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गया है. करीब 30 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, जबकि सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का, धान और सब्जियों की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है.

विज्ञापन

तीन दिन बाद भी बांध को लेकर असमंजस

बताया गया कि रविवार की सुबह माही नदी का बांध टूट गया था. इसके बाद लगातार बाढ़ का पानी आसपास के गांवों में फैलता गया. प्रशासन की ओर से देर रात तक बांध बांध देने का दावा किया गया है, हालांकि ग्रामीण इलाकों में पानी का बहाव अब भी जारी बताया जा रहा है.

30 गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

बाढ़ का पानी मुझौना, मोहन कोठियां, धुरहु कोठियां, सेमरहिया, भलवहिया, जलालपुर, खानपुर, भगवानपुर, शर्मा टोला, बढ़मुआ, मनुपुर और रघुपुर समेत करीब 30 गांवों तक फैल गया है. कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में भी प्रवेश कर गया है.

सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूबीं

बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान मुझौना, धुरहु कोठिया, मोहन कोठियां, धर्मगत, रामपुर जैती और सेमरहिया समेत कई गांवों में बताया जा रहा है. खेतों में पानी भर जाने से मक्का, धान और सब्जियों की फसलें डूब गई हैं. किसानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान की आशंका है.

घरों में घुसा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

बाढ़ का पानी कई घरों में भी प्रवेश कर गया है. लगातार पानी का बहाव जारी रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. लोगों को आवागमन के साथ-साथ पशुओं के चारे और दैनिक जरूरतों को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

युद्धस्तर पर बांध बांधने की कोशिश

प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से टूटे बांध को बांधने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. बांध की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री प्रशासन की ओर से काफी मात्रा में जुटाई गई है. टीम लगातार मौके पर काम कर रही है, ताकि पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके.

महारथा चंवर में फसलें डूबीं

दरियापुर के महारथा चंवर में भी बाढ़ का पानी फैल गया है. पानी में खेत डूबने से बड़ी मात्रा में फसल प्रभावित हुई है. वहीं मुझौना में बाढ़ का पानी घरों के आसपास तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है.

नोट: फोटो नंबर 8 सीएचपी 17 है कैप्सन होगा-दरियापुर के महारथा चंवर में फैला बाढ़ का पानी डूबी फसलें   | Prabhat Khabar Network
नोट: फोटो नंबर 8 सीएचपी 17 है कैप्सन होगा-दरियापुर के महारथा चंवर में फैला बाढ़ का पानी डूबी फसलें | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन