सारण में शिक्षक दिवस पर तरैया के 26 शिक्षकों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
तरैया में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षक | Prabhat Khabar Network
तरैया प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के 31 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट पुरस्कार भी दिए गए।
Saran News : शिक्षक दिवस के अवसर पर तरैया प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रखंड के 13 संकुल संसाधन केंद्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा पांच शिक्षकों को विशिष्ट पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम का आयोजन कन्या मध्य विद्यालय तरैया में किया गया.
आपके शहर में
13 संकुल संसाधन केंद्रों से चुने गये शिक्षक
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बताया कि सीआरसी तरैया से आदर्श मध्य विद्यालय के बबन सहनी और कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका अनिता कुमारी को सम्मानित किया गया. सीआरसी भागवतपुर से रौशन कुमार व राजीव कुमार, सीआरसी पोखरेड़ा से रूखसाना खातून व रविन्द्र कुमार सिंह, सीआरसी चैनपुर से मणिकांत कुमार आर्य व हरेन्द्र कुमार नट को सम्मान मिला.
इसी तरह सीआरसी पचौड़र से अर्चना सिंह व बिंदु कुमारी, सीआरसी चंचलिया से विकास कुमार व अनिता कुमारी, सीआरसी माधोपुर से मरगिस व शत्रुघ्न प्रसाद, सीआरसी डुमरी से अरुण कुमार चौबे व चंदन कुमार को सम्मानित किया गया.
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
सीआरसी नारायणपुर से पंकज कुमार मांझी व कुमारी आभा, सीआरसी सरेया रत्नाकर से अर्चना कुमारी व अरविन्द कुमार, सीआरसी डेवढ़ी से धर्मेन्द्र कुमार सिंह व रवि रंजन कुमार सिन्हा, सीआरसी भटगाई से तौकीर आलम व रमेश कुमार सिंह तथा सीआरसी पचभिंडा से शंकर कुमार सिंह व योगेंद्र कुमार को सम्मान दिया गया.
वहीं, विशिष्ट पुरस्कार से शिक्षक धीरज कुमार, पवन प्रताप सिंह, टिंकू कुमारी, अविनाश कुमार पाठक और सत्य प्रकाश राम को सम्मानित किया गया.
शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्य नारायण महतो, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक नवल किशोर यादव, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ अनुलाल, सचिव मुन्ना प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, धर्मेंद्र राम समेत प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गयी और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए