सारण: तरैया के पूर्व विधायक स्व. प्रभुनारायण सिंह के पुत्र प्रेमनारायण सिंह का निधन

Updated:
विज्ञापन

तरैया के भूतपूर्व विधायक के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट करते जनप्रतिनिधि

तरैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह के पुत्र प्रेमनारायण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Premnarayan Singh Death: तरैया विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक स्व. प्रभुनारायण सिंह के पुत्र एवं तरैया रेफरल अस्पताल के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी प्रेमनारायण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे. शनिवार को उन्होंने अपने पैतृक आवास तरैया में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गये

प्रेमनारायण सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गये हैं. उनके बड़े पुत्र बीएसएफ में कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे हैं. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके निधन से परिजनों के साथ क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

प्रेमनारायण सिंह के निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. शोक प्रकट करने वालों में तरैया विधायक जनक सिंह, तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, सारण विकास मंच के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, मुखिया सह जदयू नेता सुशील कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, संजीव सिंह उर्फ लोहा सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रीकांत सिंह, वीरन सिंह, रामाकांत सिंह, शिक्षक अरुण सिंह समेत अन्य समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे.

क्षेत्र में शोक की लहर

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रेमनारायण सिंह के निधन से समाज ने एक मिलनसार और सेवाभावी व्यक्ति को खो दिया है. उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन