सारण के तरैया में ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

रसीदपुर में पैगम्बर साहब की पैदाइश को लेकर जुलूस को शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष व शांति एकता समिति रसीदपुर के सदस्य

Shanti Samiti Ki Baithak: तरैया में शांति समिति की बैठक में आगामी 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

विज्ञापन

Shanti Samiti Ki Baithak: तरैया थाना परिसर व पचौड़र पंचायत के रसीदपुर गांव में शनिवार को शांति एकता समिति के सदस्यों व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई. रसीदपुर गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता शांति एकता समिति के अध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य डॉ. अब्दुल्लाह खान व तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य.

तरैया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने कहा कि जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है तथा लाइसेंस में दिए गए रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा. डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा.

26 अगस्त को निकलेगा ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस.

आगामी 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी पैगम्बर साहब के पैदाइश पर जुलूस निकालने को लेकर शांति एकता समिति रसीदपुर के ग्रामीणों, समिति के सदस्यों, पुलिस प्रशासन के अलावा दोनों समुदायों के लोग बैठक में उपस्थित रहे.

आपसी भाईचारे के साथ जुलूस निकालने की अपील.

थानाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पैगम्बर साहब के पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस में शामिल होने की अपील की. उन्होंने शांति एकता समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि प्रशासन से अनुमति लेने के बाद रूट चार्ट के मुताबिक ही जुलूस निकाला जाए.

जुलूस में तैनात रहेंगे पुलिस पदाधिकारी व जवान.

थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस के दौरान पुलिस पदाधिकारी व जवान दलबल के साथ मौजूद रहेंगे. प्रशासन की ओर से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी की जाएगी.

दोनों समुदायों के लोग रहे मौजूद.

बैठक में शांति एकता समिति के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला खां, संयोजक नरेश कुमार, सचिव सुरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मांझी, लालबाबू महतो, कमला शाह, रियाजुद्दीन अंसारी, पृथ्वी सिंह, कैसर अली, मोहमद शाह, शेख जैनुद्दीन, सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन