किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस से 10 किलो गांजा जब्त, सीट के नीचे लावारिस बैग देख TTE ने दी आरपीएफ को सूचना
आरपीएफ पोस्ट पर बरामद गांजा को लेकर जानकारी देते अधिकारी
Kishanganj-Ajmer Garib Nawaz Express: किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस से आरपीएफ टीम ने 5 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है. ट्रेन के कोच से लावारिस हालत में मिले बैग में 10 किलो से ज्यादा गांजा मिला.
Kishanganj-Ajmer Garib Nawaz Express: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से गुजर रही किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस से आरपीएफ की टीम ने 5 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है.
आपके शहर में
टीटीई ने दी लावारिस बैग की जानकारी.
पूरे मामले की जानकारी देते हुए छपरा जंक्शन आरपीएफ के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि 21 अगस्त की रात गाड़ी संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस के टीटीई ने जानकारी दी कि ट्रेन के कोच संख्या ए-1 में सीट नंबर 43 और 44 के नीचे एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा है.
छपरा जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी ने की जांच.
लावारिस हालत में गांजा रखे होने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन के छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंचने पर आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची और कोच की जांच की. ऑन ड्यूटी टीटीई ने पिट्ठू बैग को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया.
बैग खुलते ही अधिकारियों को मिले 10 पैकेट.
सुरक्षा के बीच बैग की जांच की गई तो उसमें 10 अलग-अलग पैकेट में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. मौके की कार्रवाई के बाद बैग को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया. सभी 10 पैकेटों का डिजिटल तराजू से वजन किया गया, जिसमें कुल 10.140 किलोग्राम गांजा पाया गया.
5.07 लाख रुपये बतायी गयी कीमत.
बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 5,07,000 रुपये बतायी जा रही है. बरामद मादक पदार्थ को लेकर जीआरपी छपरा द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
माल डिलीवर होने से पहले ही बिगड़ा खेल.
सूत्रों के अनुसार, ट्रेन में तैनात टीटीई की सतर्कता से गांजा तस्करों का खेल बिगड़ गया और माल डिलीवर होने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों के कब्जे में पहुंच गया. मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किसने ट्रेन में रखा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए