नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिताबदियारा आलेख टोला में प्रताड़ित करके नवविवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां मौके पर पहुंची रिविलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल छपरा में पोस्टमार्टम कराकर मायके वाले को सौप दिया है.

विज्ञापन

रिविलगंज. थाना क्षेत्र के सिताबदियारा आलेख टोला में प्रताड़ित करके नवविवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जहां मौके पर पहुंची रिविलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल छपरा में पोस्टमार्टम कराकर मायके वाले को सौप दिया है. मृतिका आलेख टोला सिताबदियारा निवासी सोनू यादव की पत्नी व मदन यादव की बहु पुष्पा कुमारी बताई गयी है. मृतिका पुष्पा कुमारी के पिता जनार्दन यादव ने रिविलगंज थाना में दिये गए आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरेज से हुई थी. पुत्री को ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे. जिसकी खबर हमको हमेशा मिलती रहती थी. शुकवार को ससुराल ने साजिश एवं तरह तरह की बातों पर प्रताड़ित करके उसकी हत्या कर दी गयी है. उन्होंने इस मामले में पति सोनू यादव, सास फूलमती देवी, ससुर मदद यादव, ननद नेहा कुमारी सहित अन्य लोगों को नामजद किया है और रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान से करवाई करने के लिए गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन