saran news. ट्रक से कुचलकर इंटर की छात्रा की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

गड़खा थाना क्षेत्र के मुरा गांव की रहने वाली थी मृतका, गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग स्थित रामपुर बहोरा मठ के समीप हादसा

विज्ञापन

गड़खा. गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग स्थित रामपुर बहोरा मठ के समीप ट्रक ने साइकिल सवार इंटर की छात्रा को कुचल डाला, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका थाना क्षेत्र के मुरा गांव निवासी कैलाश राय की पुत्री राजनंदनी है. वह बसंत इंटर महाविद्यालय में आइएससी सेकेंड इयर की छात्रा थी. बुधवार को10 बजे के आसपास वह गड़खा से मुरा घर आ रही थी. जैसे ही रामपुर बहोरा मठ के समीप पहुंची तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. कुछ देर तक शव ऐसे ही पड़ा रहा. कुछ लोग ने मृतका के पास से मोबाइल निकाला और उसमें डायल नंबर से इस घटना की सूचना उसके परिजन को दी. सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंच शव की पहचान की और रोने-बिलखने लगे. घटना से गुस्साये लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची, जिनमें प्रशिक्षु डीएसपी सह गड़खा थानाध्यक्ष इशा गुप्ता, सहायक थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार, बीडीओ रत्नेश रवि शामिल थे. उन्होंने गुस्साये लोगों को समझा-बुझाकर करीब तीन घंटे बाद जाम हटवाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा. कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए पीछा किये तो कुदर बाधा गांव के समीप वाहन छोड़ वह फरार हो गया. घटना के बाद मृतका के पिता कैलाश राय, भाई विवेक कुमार, लक्ष्य कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन