छपरा में रातभर सड़कों पर रही पुलिस, अपराध नियंत्रण को लेकर चला विशेष गश्ती अभियान

Author Md Ayub
Updated:
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस.

Saran News : पुलिस टीम ने कई स्थानों पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.

विज्ञापन

Saran News : जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान पूरी रात विभिन्न इलाकों में सक्रिय रहे तथा संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच की.

आपके शहर में

विज्ञापन

संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गयी

रात्रि गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानें, प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार, सुनसान स्थानों समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बारीकी से जांच की गई और आवश्यक पूछताछ भी की गई.

पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस टीम ने कई स्थानों पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, वाहन चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखना है.

अभियान का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना

पुलिस के अनुसार असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके. सारण पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें.

इसे भी पढ़ें. पत्नी की विदाई नहीं हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, सारण में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन