Sonepur Mela 2024: सोनपुर मेला में मैथिली ठाकुर बिखेरेंगी सुरों का जादू, श्रोताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Nov 2024 2:03 PM

विज्ञापन

Sonepur Mela 2024: छपरा जिला के हरिहर क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध सोनपुर मेले में आज (शनिवार) शाम भोजपुरी और मैथिली की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी. वे अपनी आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी.

विज्ञापन

Sonepur Mela 2024: छपरा जिला के हरिहर क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध सोनपुर मेले में आज (शनिवार) शाम भोजपुरी और मैथिली की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी. वे अपनी आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी. पर्यटन विभाग द्वारा तैयार मुख्य पंडाल में उनके भजनों और गीतों को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.

पिछले वर्ष भी जीता था श्रोताओं का दिल

बता दें कि पिछले वर्ष भी मैथिली ठाकुर ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीता था. उन्होंने देवी भगवती की स्तुति से शुरुआत की थी और महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत, शिव तांडव, और रामायण के भजन सुनाए थे. इसके अलावा ‘दमादम मस्त कलंदर,’ ‘छाप तिलक सब छीनी रे,’ और ‘मेरे रश्के कमर’ जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया था. इस कार्यक्रम लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी.

Also Read: 1 दिसंबर को पटना मैराथन का आयोजन, 10 हजार धावक होंगे शामिल, साइना नेहवाल बढ़ाएंगी हौसला

श्रोताओं में जबरदस्त उत्साह

सोनपुर मेला धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए प्रसिद्ध है. इसमें पर्यटन विभाग रोजाना विभिन्न कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करता है. उद्घाटन के बाद से मेले की रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगती है. इस मेले में देश-विदेश से आए पर्यटकों का हुजूम लगता है. आज मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति को लेकर श्रोताओं में जबरदस्त उत्साह है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन