सारण : रात में चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, सुबह टूटा ताला देखकर उड़े दुकानदारों के होश
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
Theft in Marhaura : सारण के मढ़ौरा में चोरों ने एक ही रात दो दुकानों में सेंध लगाई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. मां ज्वेलर्स और बालाजी जनरल स्टोर से नकदी और सामान चोरी हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Theft in Marhaura : सारण के मढ़ौरा में चोरों ने एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर टॉवर मोड़ के पास गुरुवार सुबह दुकानदारों ने अपनी दुकानों के टूटे ताले और खुले दरवाजे देखे, जिसके बाद घटना का पता चला. चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
आपके शहर में
रात के अंधेरे में दो दुकानों को बनाया निशाना
गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर टॉवर मोड़ के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और व्यवसायियों में नाराजगी के साथ सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.
सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा मिला ताला
गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो दोनों दुकानों के पल्ले और ताले टूटे मिले. दरवाजा खुला देखकर दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद आसपास के लोगों को भी घटना की सूचना मिली और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
मां ज्वेलर्स से नगदी और बर्तन चोरी
पीड़ित दुकानदारों में मां ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान के संचालक मनोज कुमार सोनी शामिल हैं. उनके अनुसार दुकान से करीब तीन हजार रुपये नगद समेत बर्तन और अन्य सामान चोरी हुआ है.
बालाजी जनरल स्टोर से भी सामान गायब
दूसरी घटना बालाजी जनरल स्टोर में हुई. दुकान के खुदरा विक्रेता देव कुमार सिंह के अनुसार चोर हजारों रुपये की नगदी के अलावा चप्पल और श्रृंगार का सामान भी ले गये. चोरी गये सामान का पूरा आकलन जांच के बाद स्पष्ट होने की बात कही गयी है.
पहले भी चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीण
घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने कहा कि सलिमापुर गांव में दुकानों और मंदिरों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गौरा थाना पुलिस
चोरी की सूचना गौरा थाना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महम्मद महताब खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने दोनों दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से चोरी गये सामान की जानकारी ली.
अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद आसपास के इलाके में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.
दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की है.
Also Read : गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर लाल निशान के पार, छह प्रखंडों के 43 गांवों में अलर्ट, प्रशासन की पैनी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए