सारण में अब रोज होगी पुलिस की ‘रोल कॉल’, थानों में जवानों की मौजूदगी से लेकर ड्यूटी तक की होगी समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

थाने में पुलिस कर्मी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण पुलिस ने थानों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने के लिए दैनिक 'रोल कॉल' शुरू किया है. इसका उद्देश्य पुलिस बल की उपलब्धता और उनकी ड्यूटी की नियमित समीक्षा करना है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Saran Police: अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सारण पुलिस ने थानों में नियमित रोल कॉल की व्यवस्था को गंभीरता से लागू किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों द्वारा प्रत्येक दिन रोल कॉल किया जा रहा है. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति की समीक्षा करने के साथ उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों की जानकारी ली जा रही है.

विज्ञापन

रोल कॉल में जवानों की उपस्थिति और ड्यूटी की समीक्षा

दैनिक रोल कॉल के दौरान थानाध्यक्ष अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच कर रहे हैं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी कहां लगायी गयी है और वह अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार कर रहा है. क्षेत्र की स्थिति के अनुसार पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं.

अनुशासन और कर्तव्य के प्रति तत्परता पर जोर

रोल कॉल के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन और कर्तव्य के प्रति तत्परता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. थानाध्यक्ष जवानों को क्षेत्र में सक्रिय रहने, आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं.

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश

पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा जा रहा है. थानों में होने वाली दैनिक ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, संभावित चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की जा रही है.

फोटो | Prabhat Khabar Network

पुलिस बल की उपलब्धता और समन्वय पर रहेगी नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नियमित रोल कॉल व्यवस्था से थाने में पुलिस बल की उपलब्धता और ड्यूटी की स्थिति की लगातार समीक्षा संभव होगी. इससे पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

एसएसपी रौशन कुमार के निर्देश के बाद पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ बेहतर व्यवहार रखने और उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा गया है. अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के मोर्चे पर सभी जवानों को पूरी तरह सजग रहने का निर्देश दिया गया है.

पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद

सारण पुलिस की ओर से लागू की गयी यह दैनिक रोल कॉल व्यवस्था थानों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसके माध्यम से पुलिस अधिकारियों को अपने बल की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन