सारण में रात्रि गश्ती तेज, बैंकों व ज्वेलर्स दुकानों की हुई सघन जांच
पुलिस ने देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया| Prabhat Khabar Network
छपरा में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स दुकानों और संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच की गई.
छपरा समेत जिले भर में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. रात्रि गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स दुकान, प्रमुख चौक-चौराहों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों की सघन जांच की गई.
आपके शहर में
पुलिस टीमों ने इन स्थानों के आसपास की गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की. अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा पुलिसकर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया गया.

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य रात्रि के समय अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा आम लोगों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. जिले में रात्रि गश्ती एवं सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए