बिहार में पंचायत विकास दिवस की शुरुआत, सारण पहुंचे डिप्टी सीएम, महिलाओं की भागीदारी बनी खास आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
Saran News: Panchayat D

सांकेतिक तस्वीर

Saran News : बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” का शुभारंभ रविवार को पूरे राज्य के साथ सारण जिले में भी हुआ। दरियापुर प्रखंड के प्रतापपुर ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विज्ञापन

Saran News : (विकास कुमार) बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” का शुभारंभ रविवार को पूरे राज्य के साथ सारण जिले में भी हुआ। दरियापुर प्रखंड के प्रतापपुर ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” थीम के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई.

डिप्टी सीएम ने दीप जलाकर किया शुभारंभ

प्रतापपुर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत विकास दिवस की औपचारिक शुरुआत हुई.

‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक प्रसारण

ग्रामसभा के दौरान प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना.

महिला हितैषी ग्राम पंचायत थी मुख्य थीम

इस बार पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” रखी गई थी। ग्रामसभा में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों तथा उनसे समाज में आए सकारात्मक बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए.

मुखिया ने विकास कार्यों का रखा ब्यौरा

स्थानीय मुखिया किशोर कुमार सिंह ने प्रतापपुर ग्राम पंचायत में अब तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी विकास योजनाओं और पंचायत की भावी कार्ययोजना से ग्रामसभा को अवगत कराया.

डीडीसी ने बताए पंचायतों के अधिकार और जिम्मेदारियां

उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों के अधिकार, कर्तव्य, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी.

डिप्टी सीएम बोले- पंचायतों से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। साथ ही बिहार में पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

डीएम ने सभी का जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने पंचायत विकास दिवस को जनभागीदारी आधारित विकास का प्रभावी मंच बताते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी और ग्रामीण

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच) शिव कुमार पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी दरियापुर, अंचलाधिकारी दरियापुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : भारतीय इतिहास और समृद्ध परंपरा का उत्कृष्ट केंद्र है बिहार संग्रहालय : सद्गुरु

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन