सारण में बाढ़ राहत अभियान को जीविका दीदियों का सहारा, महिलाएं पैक कर रहीं राहत सामग्री
राहत सामग्री पैक करती जीविका दीदियां
जिले की बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 42 जीविका दीदियां सक्रिय रूप से राहत सामग्री की पैकिंग में जुटी हैं. वे जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए श्रमदान कर रही हैं. यह पहल आपदा की घड़ी में सामुदायिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है.
Flood Relief: जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे राहत कार्यों में जीविका दीदियां भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं. प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य एवं खान-पान सामग्री समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से सारण के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़ी जीविका दीदियों ने राहत सामग्री की पैकिंग में श्रमदान किया.
आपके शहर में
जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित इस अभियान में कुल 42 जीविका दीदियां अपनी सेवाएं दे रही हैं. महिलाएं राहत सामग्री को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पैक करने में जुटी हैं, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान समय पर पहुंचाया जा सके.
राहत सामग्री की पैकिंग में 42 जीविका दीदियां सक्रिय
राहत कार्य के दौरान जीविका दीदियों की ओर से सामग्री की पैकिंग और उसे व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए राहत सामग्री को सुरक्षित तरीके से तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
जीविका की जिला स्तरीय टीम और प्रखंड कर्मी भी इस कार्य में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं. अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में राहत सामग्री की पैकिंग का काम लगातार किया जा रहा है.
जिला और प्रखंड स्तर के कर्मी भी कर रहे सहयोग
राहत सामग्री पैकिंग के दौरान जिला से प्रबंधक सूक्ष्म वित्त मनोज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी बबीता कुमारी, छपरा सदर प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार और क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार सहित प्रखंड के अन्य कर्मी मौजूद रहे.
टीम की ओर से राहत सामग्री की पैकिंग और वितरण से जुड़े कार्यों में जीविका दीदियों को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है.
आपदा की घड़ी में सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में जीविका दीदियों का आगे आकर राहत कार्य में श्रमदान करना सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक भावना को दर्शाता है. जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहे राहत कार्य में दीदियां पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं.
उन्होंने कहा कि प्रयास है कि प्रशासन के राहत कार्यों में हरसंभव सहयोग करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक सहायता समय पर पहुंचाने में योगदान दिया जाये. जीविका दीदियों की यह पहल आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए