सारण: बाढ़ के कारण 30 से अधिक स्कूल बंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बीईओ को दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग कार्यालय पटना

सारण जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पानी घुस चुके या घुसने की स्थिति वाले विद्यालयों में तत्काल पठन-पाठन रोकने का आदेश दिया है. प्रभावित शिक्षकों को समीपवर्ती स्कूलों में भेजा जाएगा ताकि पढ़ाई बाधित न हो.

विज्ञापन

Saran News: जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि जिन विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है या पानी प्रवेश करने की स्थिति में है, वहां पठन-पाठन तत्काल स्थगित कर दिया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों को समीपवर्ती स्कूलों में किया जायेगा प्रतिनियोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को निकटवर्ती मध्य विद्यालय, संकुल या अन्य समीपवर्ती विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य के लिए प्रतिनियोजित किया जाये. इससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित नहीं होगा और विद्यार्थियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

24 घंटे में देनी होगी स्कूलों की सूची

सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि जिन विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, उनकी सूची तत्काल तैयार कर 24 घंटे के अंदर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें. साथ ही विद्यालयों के प्रधान लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को दें.

विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालय प्रधान बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करें.

प्रभात खबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 35 विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने या प्रवेश करने की स्थिति की जानकारी मिली है. संबंधित विद्यालयों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन