Chhapra News : फ्लिपकार्ट के ऑफिस से बदमाशों ने हथियार के बल पर 3.80 लाख लूटे

Updated:
विज्ञापन

chhapra news : गड़खा-बसंत मुख्य मार्ग मिठेपुर हकमा के समीप स्थित फिल्पकार्ट कार्यालय से बुधवार की देर संध्या दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने हथियार के बल पर तीन लाख 80 हजार रुपये के लूट की घटना को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गये.

विज्ञापन

गड़खा

. गड़खा-बसंत मुख्य मार्ग मिठेपुर हकमा के समीप स्थित फिल्पकार्ट कार्यालय से बुधवार की देर संध्या दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने हथियार के बल पर तीन लाख 80 हजार रुपये के लूट की घटना को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गये. बताया जाता है की बुधवार की संध्या फिल्पकार्ट के स्टाफ अपने कार्यालय में कार्य को निबटाने में लगे हुए थे. तभी दो बाइक पर चार सवार लुटेरे आये और बाइक खड़ी कर दी. उसमें से एक लुटेरा दरवाजे पर खड़ा हो गया. तीन लुटेरे कार्यालय के अंदर प्रवेश कर हथियार निकाल सभी को गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी देने लगे. जिससे वहां उपस्थित सभी स्टाफ डर गये. तभी लुटेरों ने जहा रुपया रखा था. वहां से पूरा रकम निकाल लिया और झोला में रख लिया तथा मारने की धमकी देते हुए वहां से सभी बाइक पर सवार हो फरार हो गये. इसकी जानकारी स्टाफ द्रारा स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्टाफ इन्द्रमनी कुमार ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि दो बाइक पर सवार चार लुटेरे आये और कट्टा के बल पर तीन लाख 80 हजार रूपये लूट फरार हो गये. सहायक थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि सभी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन