ePaper

Chhapra News : : दिनदहाड़े घर में घुसकर की डकैती, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Updated at : 03 Nov 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : : दिनदहाड़े घर में घुसकर की डकैती, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Chhapra News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में बाइक सवार आठ की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने डकैती के क्रम में विरोध करने पर पुत्र को गोली मार दी.

विज्ञापन

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में बाइक सवार आठ की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने डकैती के क्रम में विरोध करने पर पुत्र को गोली मार दी. जबकि पिता को पिस्टल के बट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव निवासी गंगा सिंह के पुत्र उदय सिंह व उदय सिंह के पुत्र सूर्यकांत कुमार है. सूर्यकांत को गोली लगी है. इस संदर्भ में घायलों ने बताया कि रविवार की सुबह दिल्ली से छठ के मौके पर सूर्यकांत कुमार घर आकर अपने पिता के साथ बात करते हुए चाय पी रहा था कि तभी आठ की संख्या में डकैती की नीयत से सभी अपराधी घर में घुसने लगे. इसी क्रम में दोनों के द्वारा विरोध किया गया तो एक अपराधी ने सूर्यकांत के पैर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद जब सूर्यकांत ने एक अपराधी की पिस्टल को पकड़ लिया तो अपराधियों ने उसकी बेटी की हत्या करने की बात कह गोद में उठा लिया. इसके बाद उन्होंने डर से उसे छोड़ दिया. सभी अपराधी बारी-बारी से घर में डकैती की घटना को अंजाम देकर नगदी व गहना लूट फरार हो गये. दो-दो मोटरसाइकिल पर चार-चार अपराधी अलग-अलग दिशा की तरफ भाग निकले. गोली लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने स्थिति को नाजुक बताया. वहीं इस घटना में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जांच के लिये पहुंचे सदर डीएसपी ने लूटपाट की घटना को साफ तौर पर इनकार किया है. उन्होंने बताया है कि सात अपराधी हत्या की नीयत से घर पर चढ़े थे और फायरिंग की.वहीं घायलों की तरफ से मुफस्सिल थाने में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. मौके पर डोरीगंज तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस घंटो जांच में जुटी रही.

अपराधियों ने पहले से 
ही की थी रेकी

सूर्यकांत कुमार के दिल्ली से घर पहुंचने की जानकारी अपराधियों को पहले से थी. दिल्ली से घर पहुंचने के महज 10 मिनट में ही घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी भी पहुंच गये थे. अपराधियों को घर के अंदर कुत्ता होने की भी जानकारी थी. अपराधी घर में घुसते ही कुत्ते को कमरे में बंद कर देते हैं और फिर लूटपाट शुरू कर देते हैं. जिससे यह साफ तौर पर कहा जा रहा है कि कहीं ना कहीं आसपास के ही लोग लाइनर की भूमिका हो सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन