सारण : रेवा-सोनपुर बांध पर दर्दनाक हादसा, बिजली पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते विलखते परिजन

Rewa-Sonpur Dam : सारण के परसा में रेवा-सोनपुर बांध पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार की बिजली के खंभे से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Rewa-Sonpur Dam : सारण के परसा में रेवा-सोनपुर बांध पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दरियापुर थाना क्षेत्र के बारवे गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेवा-सोनपुर बांध पर अनियंत्रित हुई बाइक

हादसा मुजफ्फरपुर-छपरा क्षेत्र को जोड़ने वाले रेवा-सोनपुर बांध पर बारवे गांव के समीप हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

सड़क पर घायल मिला युवक

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने युवक को गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को अपने वाहन से परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद मुन्ना कुमार को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां सुनीता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

रोते विलखते परिजन  मृतक युवक मुन्ना कुमार का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
अस्पताल के बाहर परिजन

मृतक की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में

मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी उमेश राय के 22 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. वह परिवार के भरण-पोषण के लिए मिक्सर मशीन गाड़ी चलाने का काम करता था.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद दरियापुर थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

रोते विलखते परिजन  मृतक युवक मुन्ना कुमार का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
मृतक युवक मुन्ना कुमार का फाइल फोटो

क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में

पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने की बात सामने आई है. पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

परिवार में पसरा मातम

मुन्ना कुमार की अचानक मौत से फतेपुर गांव में मातम पसरा हुआ है. हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन