सारण के रिविलगंज थाना पहुंचे एसएसपी विनीत कुमार, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

Author Md Ayub
Updated:
विज्ञापन

Revelganj Police Station: छपरा के रिविलगंज थाना का एसएसपी विनीत कुमार ने देर रात औचक निरीक्षण किया. लंबित मामलों के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Revelganj Police Station: सारण जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि रिविलगंज थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, कार्यालय, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित मामलों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर दिया जोर

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों, वारंटों के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वाहन जांच अभियान, रात्रि गश्ती और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की.

उन्होंने थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी की जाए.

फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एसएसपी विनीत कुमार ने थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी और गश्त

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, बैंक, बाजार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और सक्रिय पुलिसिंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी.

औचक निरीक्षण आगे भी रहेगा जारी

निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. एसएसपी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन