रसूलपुर पोखर का पानी हुआ दूषित, भूरे रंग में बदलने से स्थानीय लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

रसूलपुर पोखर का पानी हुआ दूषित | Prabhat Khabar Network

रसूलपुर पोखर का पानी अचानक भूरे रंग का होने और दुर्गंध फैलने से स्थानीय लोग परेशान हैं। जलीय जीवों पर संकट और बीमारियों के खतरे को लेकर प्रशासन से जांच की मांग।

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा) से देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रसूलपुर पोखर के पानी की गुणवत्ता में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है. पोखर का पानी पूरी तरह से भूरे रंग का हो चुका है और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पानी का रंग लगातार बदल रहा था, लेकिन अब यह पूरी तरह दूषित और गहरा भूरा हो गया है इस दूषित पानी के कारण जलीय जीवों यथा मछलियों व अन्य जीवों पर भी संकट मंडराने लगा है. लोगों को डर है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई गंभीर बीमारी फैल सकती है.

रसूलपुर पोखर का पानी हुआ दूषित | Prabhat Khabar Network
रसूलपुर पोखर का पानी हुआ दूषित | Prabhat Khabar Network

स्थानीय लोगों ने पोखर के आसपास नालियों का गंदा पानी या आसपास की मिट्टी का कटाव इसमें मिलने की आशंका जतायी है. पानी दूषित होने से भयंकर बदबू आ रही है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है वहीं पोखर में पलने वाली मछलियां और अन्य जीव मरने लगे हैं, जिससे पानी और अधिक जहरीला हो रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी संबंधित विभाग या पंचायत स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर पानी के नमूनों की तुरंत जांच कराने की मांग की है ताकि पोखर की तुरंत डी-सिल्टिंग और केमिकल ट्रीटमेंट के जरिए सफाई की जाए और पोखर में मिलने वाले बाहरी गंदे पानी के स्रोतों को तुरंत बंद किया जाए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन