मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द खुलेगा एआरटी सेंटर, एड्स मरीजों को मिलेगी मुफ्त दवा

Updated:
विज्ञापन

मढ़ौरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

मढ़ौरा और आसपास के एड्स ग्रसित मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही अनुमंडलीय अस्पताल में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर की शुरुआत होगी. इस केंद्र से मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनका समय और धन दोनों बचेगा.

विज्ञापन

मढ़ौरा व आसपास के एड्स जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए पटना या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में भी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर की शुरुआत की जाएगी. इस सेंटर के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को परामर्श और नियमित दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण पहल के बारे में जानकारी देते हुए मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार को पटना में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय एड्स रोकथाम समिति के एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारियों ने इस नई सुविधा की कार्य योजना और संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

डॉ. वीरेश कुमार ने कहा कि एआरटी सेंटर स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को व्यापक देखभाल और समय पर उपचार मिल सकेगा, जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी.यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी व एड्स पीड़ितों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन