सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

प्रखंड के गोबरहीं गांव स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर परिसर में नौ फरवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

दाउदपुर/मांझी. प्रखंड के गोबरहीं गांव स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर परिसर में नौ फरवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं त्रिगुणा सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा. महायज्ञ के यज्ञाचार्य वाराणसी से पधारे पंडित दीपक शांडिल्य होंगे. इस दौरान नो से 15 फरवरी तक पूज्य देवी अनुराधा तिवारी द्वारा रामकथा का रसपान कराया जायेगा, जबकि 10 से 14 फरवरी तक हरदोई से आईं ओजस्वी प्रवाचिका साध्वी पंछी देवी प्रवचन देंगी. समापन दिवस 15 फरवरी को प्रिया मिश्रा द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया जायेगा. इसी दिन द्वितीय मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन भी किया जायेगा, जिसमें राम-जानकी, राधे-कृष्ण, बालाजी, हनुमान जी, गणेश जी एवं मां दुर्गा के मंदिर निर्माण हेतु विधिवत पूजा संपन्न होगी. महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन