ePaper

Chhapra News : छपरा में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, रंग-रोगन युद्धस्तर पर जारी

Updated at : 29 Dec 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : छपरा में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, रंग-रोगन युद्धस्तर पर जारी

Chhapra News : प्रगति यात्रा के क्रम में आठ जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा में संभावित आगमन को लेकर एकमा सज और संवर रहा है. प्रखंड मुख्यालय को चकाचक बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है.

विज्ञापन

रसूलपुर(एकमा). प्रगति यात्रा के क्रम में आठ जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा में संभावित आगमन को लेकर एकमा सज और संवर रहा है. प्रखंड मुख्यालय को चकाचक बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. एक तरफ विभिन्न भवनों की रंगाई की जा रही है, तो भवनों में क्षतिग्रस्त खिड़की, चौखट, कुर्सी व फर्नीचर लोहे की ग्रील को मरम्मत कराया जा रहा है तो वहीं दुसरी ओर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जर्जर सड़क को पीसीसी कराया जा रहा है. इसके लिए सरकारी महकमा दिन-रात एक किये हुए है. सरकारी कार्यालयों का तो जैसे कायाकल्प सा हो गया है. जगह-जगह सरकारी कार्यालयों में रंग-रोगन कराया गया है या फिर रंग-रोगन का कार्य चल रहा है. इतना ही नहीं सरकारी कार्यालयों के परिसर में तरह-तरह के फूल लगाये जा रहे हैं. प्रखंड कार्यालय आदि का रंग-रोगन काम युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है और चकाचक दिख रहा है. इसके इतर नगर पंचायत भी मुख्यमंत्री के आगमन को ले बढ़-चढ़ कर भूमिका निभा रहा है. नगर पंचायत कार्यालय में भी साफ-सफाई का कार्य चल रहा है. चौक-चौराहों व सड़कों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कहीं कोई चूक न रह जाए और सरकार को नागवार न गुजरे इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. कुल मिला कर सरकार के आगमन को ले सज और संवर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन