chhapra news : कविवर कन्हैया की जन्म शताब्दी पर साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 8:38 PM
chhapra news : बिहार इप्टा के पूर्व महासचिव और कवि कन्हैया के जन्म शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह की शुरूआत रविवार को लोकगायिका विंध्यवासिनी देवी नगर रामजंगल सिंह महाविद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन, अश्लीलता भड़ैती के खिलाफ सांस्कृतिक रैली और उद्घाटन सत्र के साथ हुई.
दिघवारा . बिहार इप्टा के पूर्व महासचिव और कवि कन्हैया के जन्म शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह की शुरूआत रविवार को लोकगायिका विंध्यवासिनी देवी नगर रामजंगल सिंह महाविद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन, अश्लीलता भड़ैती के खिलाफ सांस्कृतिक रैली और उद्घाटन सत्र के साथ हुई. प्रसिद्ध चिकित्सक और बिहार इप्टा के अध्यक्ष मंडल सदस्य डॉ. सत्यजीत ने इप्टा का ध्वजारोहण किया. झंडोत्तोलन के साथ ही बीहट इप्टा की अगुवाई में इप्टा कर्मियों द्वारा इप्टा गीत गाया गया. पूरा परिवेश कविवर कन्हैया अमर रहें, इप्टा जिन्दाबाद और इप्टा के नायक जनता जिंदाबाद के नारे से गूंजायामान हो उठा. झंडोत्तोलन के बाद अश्लीलता और भंडैती के खिलाफ कवि अरुण कमल, नाटककार हृषिकेश सुलभ, कथाकार रवीन्द्र भारती, साहित्यकार रंजीत वर्मा, संतोष दीक्षित, बिहार इप्टा अध्यक्ष मंडल सदस्य समी अहमद, विनोद कुमार, सत्येन्द्र, राष्ट्रीय महासचिव तनवीर अख्तर, आयोजन समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और कन्हैया जी के परिजनों के नेतृत्व में इप्टा कर्मियों ने रामजंगल सिंह कॉलेज से नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. तीन दिवसीय समारोह का उद्धघाटन देश के वरिष्ठ आलोचक वीरेन्द्र यादव ने किया. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इप्टा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व नाटककार राकेश की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. इस अवसर पर वरिष्ठ कवि अरूण कमल, नाटककार हृषिकेश सुलभ, कवि रवीन्द्र भारती, कवि रंजीत वर्मा, उर्दू के प्रख्यात शायर कासिम खुर्शीद, इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव तनवीर अख़्तर, प्रो लालबाबू यादव, इन्दु प्रभा, प्रमेन्द्र नारायण सिंह भी उपस्थित रहे. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बिहार इप्टा के अध्यक्ष समी अहमद, डॉ. सत्यजीत और ताप्ती वर्मा ने किया.इसके कवर इप्टा आंदोलन पर केंद्रित पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन कवि-नाटककार रवीन्द्र भारती ने किया.इस सत्र में छपरा इप्टा के कलाकारों ने कविवर कन्हैया के गीत फिर नए संघर्ष का मौका मिला है की प्रस्तुति दी. सुतिहार इप्टा के कलाकारों द्वारा भी कविवर कन्हैया के गीत की प्रस्तुति दी गयी जिसे लोगों ने खूब सराहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










