सारण में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के शिविरों से उपभोक्ताओं को मिली सहूलियत

Updated:
विज्ञापन

शिविर में शामिल लोग

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सारण जिले में आयोजित शिविरों से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है. उपभोक्ताओं को अब योजना से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को योजना का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित शिविरों से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है. शिविरों में योजना से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को अलग-अलग कार्यालयों और संस्थानों के चक्कर लगाने से राहत मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविरों में आवेदक, अधिकृत वेंडर, संबंधित विभाग के कर्मी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि एक ही स्थान पर मौजूद रहे. सभी ने आपसी समन्वय के साथ इच्छुक लोगों की काउंसलिंग की तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाले लाभ, सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और ऋण सुविधा की जानकारी दी.

आवेदन कराने और सुधार की मिली सुविधा

शिविर में पहुंचने वाले इच्छुक लाभुकों को आवेदन जनरेट कराने में सहायता दी गयी. जिन आवेदनों में किसी कारणवश रिजेक्शन हो गया था, उन्हें आवश्यक सुधार के बाद दोबारा री-जेनरेट कराने में भी मदद की गयी. वहीं, लंबित आवेदनों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गयी.

बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी से आसान हुई ऋण प्रक्रिया

शिविरों में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से लाभुकों के लिए ऋण प्रक्रिया भी काफी आसान हुई. इच्छुक आवेदकों को लोन से संबंधित जानकारी देने के साथ आवेदन की प्रक्रिया में सहायता की गयी. पात्र लाभुकों के ऋण को स्वीकृत कराने की दिशा में भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया.

एक ही जगह मिलीं कई सुविधाएं

शिविरों में आवेदन करने से लेकर वेंडर चयन, आवेदन में सुधार, लंबित और रिजेक्ट आवेदनों के समाधान तथा ऋण प्रक्रिया तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी गयीं. इससे आमजन का समय बचा और योजना से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हुआ.

योजना के प्रति बढ़ी लोगों की रुचि

शिविरों के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी हुआ. मौके पर मिलने वाली जानकारी और समस्याओं के समाधान से लोगों में योजना के प्रति विश्वास और रुचि बढ़ी है. बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कराने और योजना से जुड़ने के लिए उत्साहित नजर आए.

अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने के साथ योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया को सरल, सुगम और एकीकृत रूप से उपलब्ध कराना था. प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना से जुड़कर इसका लाभ उठा सकें.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन