आज जारी होगा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 06 Feb 2026 9:29 PM

विज्ञापन

10 फरवरी से शुरू होने वाली पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

छपरा.10 फरवरी से शुरू होने वाली पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड तैयार कर लिया गया है. शनिवार की सुबह एडमिट कार्ड जारी करने के बाद इसी दिन सभी कॉलेजों में एडमिट कार्ड भेज दिया जायेगा. छात्र-छात्राएं आज दोपहर बाद से अपने-अपने विभाग से निर्धारित प्रक्रिया के तहत एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र-छात्रा के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि आयी है, तो वह इसके सुधार के लिए महाविद्यालय में ही संपर्क करें.

महाविद्यालय स्तर पर ही सुधार किया जायेगा. यदि कोई अन्य तकनीकी त्रुटि है. तो महाविद्यालय द्वारा ही एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय भेजा जायेगा. जहां परीक्षा से पहले त्रुटि में सुधार होगा. इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित कराये जाने को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है. छपरा व सीवान में बने परीक्षा केंद्रों पर नकल की रोकथाम के लिए ऑब्जर्वर की टीम भी बनायी गयी है. केंद्राध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति न दें. उन्होंने बताया कि इस समय जिन कॉलेजों में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है. वहां परीक्षा अवधि में छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड लेने में परेशानी आ सकती है. ऐसे में मॉर्निंग शिफ्ट में एडमिट कार्ड के वितरण का निर्देश दिया गया है. वहीं रविवार को अवकाश के दिन भी कॉलेज में कार्यालय खोलकर एडमिट कार्ड का वितरण किया जायेगा.

ये है फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल

फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 20 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पीजी के सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी तथा हिंदी को रखा गया है. ग्रुप बी में भौतिक मनोविज्ञान तथा गृह विज्ञान, ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, उर्दू संस्कृत व कॉमर्स तथा ग्रुप डी में गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी विषय शामिल है. परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जायेगी. फर्स्ट सेमेस्टर के अंतर्गत कोर कोर्स एक से लेकर कोर कोर्स चार तक की परीक्षा 10 से 18 फरवरी के बीच होगी. जबकि 19 फरवरी को दो पालियों में अनिवार्य एडिशनल विषय की परीक्षा ली जायेगी. वहीं 20 फरवरी को भी कॉमर्स व मानविकी संकाय के छात्र-छात्राओं के अनिवार्य एडिशनल विषय की परीक्षा एक पाली में होगी. मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत 24 से 26 फरवरी तक विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में प्रायोगिक तथा वायवा परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सारण जिला के सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेजों में नामांकित छात्रों की परीक्षा राजा सिंह कॉलेज सीवान में ली जायेगी.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन