JPU PG Admission 2026: पहली मेधा सूची के छात्रों की कक्षाएं शुरू, 75% उपस्थिति अनिवार्य

विज्ञापन

फोटो, जेपीयू का प्रशासनिक भवन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में सत्र 2026-28 के लिए पीजी कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है. पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकित छात्रों की कक्षाएं जारी हैं, जिसमें 75% उपस्थिति अनिवार्य की गई है. CBCS पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को विषय चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी.

विज्ञापन

JPU PG Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंतर्गत विभिन्न पीजी विभागों और पीजी कॉलेजों में सत्र 2026-28 की पहली मेधा सूची से नामांकित छात्रों की कक्षाएं शुरू हो गयी हैं. विश्वविद्यालय के सभी 17 पीजी विभागों और प्रमंडल के पीजी कॉलेजों में नये छात्रों के लिए कक्षा संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप से दी जा रही जानकारी

पीजी विभागों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्र 2026-28 में पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकित छात्रों को कक्षाएं शुरू होने की जानकारी उनके ईमेल के साथ-साथ संबंधित कॉलेज और विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी दी जा रही है. पहली मेधा सूची के छात्रों की नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त को पूरी हो चुकी है.

डीएसडब्ल्यू प्रो. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम पीजी नामांकन सूची में शामिल है और उनका दाखिला हो चुका है, वे अपने संबंधित विभाग से वर्ग संचालन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. नये बैच के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से कक्षाओं से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जायेगी.

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेयी ने सभी विभागाध्यक्षों और पीजी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है. विभागों को कक्षा संचालन का रूटीन विश्वविद्यालय को भी भेजना होगा, ताकि विवि स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जा सके.

छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. जिन विभागों में नियमित कक्षा संचालन के प्रति छात्रों की रुचि कम दिख रही है, वहां विभागाध्यक्षों को विशेष सत्र आयोजित कर छात्रों को उपस्थिति के महत्व की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.

विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार, जिन छात्रों की उपस्थिति निर्धारित मानक से कम होगी, उनका परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है.

CBCS पाठ्यक्रम के आधार पर होगी पढ़ाई

पीजी में नामांकित छात्रों की पढ़ाई च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) पाठ्यक्रम के आधार पर करायी जा रही है. इसके तहत छात्रों को कोर कोर्स के साथ अन्य स्ट्रीम के विषय चुनने का विकल्प भी मिलेगा.

यदि किसी छात्र को लगता है कि कोर कोर्स के अलावा चुना गया अतिरिक्त विषय उसके लिए उपयोगी नहीं है, तो वह विकल्प के रूप में दूसरे स्ट्रीम का विषय चुन सकता है. इससे छात्रों को अपनी रुचि और करियर के अनुसार विषय चयन का अवसर मिलेगा.

इन 17 विषयों में जारी हुआ क्लास शेड्यूल

जेपीयू के पीजी विभागों में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य और गृह विज्ञान में कक्षा संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन