सारण: पानापुर के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन, हिंदी और विज्ञान की हुई परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल छात्र.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पानापुर प्रखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हुआ. यह परीक्षा छह दिनों तक चलेगी. पहले दिन पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों ने हिंदी और विज्ञान की परीक्षा दी. कक्षा एक और दो के लिए मौखिक परीक्षा आयोजित की गई.

विज्ञापन

Government school exams: पानापुर प्रखंड के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया. छह दिनों तक चलने वाले मूल्यांकन के पहले दिन पहली पाली में वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में वर्ग छह से आठ तक के बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई.

विज्ञापन

वर्ग एक और दो के बच्चों की हुई मौखिक परीक्षा

एससीईआरटी के निर्देशानुसार वर्ग एक और दो के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गयी, जबकि वर्ग तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष के माध्यम से उपलब्ध कराया गया था.

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

परीक्षा को सफल और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापक और संबंधित सहायक शिक्षक को छोड़कर अन्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति दूसरे विद्यालयों में की गयी थी. वहीं, बीआरसी कार्यालय की ओर से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी.

परीक्षा अवधि में शिक्षकों की छुट्टी पर रोक

बीइओ धीरेंद्र प्रसाद ने पत्र जारी कर परीक्षा अवधि के दौरान शिक्षकों की किसी भी प्रकार की छुट्टी पर रोक लगा दी है. पत्र में कहा गया है कि यदि शिक्षकों की छुट्टी मंजूर करने के बाद मूल्यांकन कार्य प्रभावित होता है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित प्रधानाध्यापक की होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन