सारण: तरैया के पचौड़र बाजार में गणेश चतुर्थी पर पूजा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

पचौड़र बाजार में गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा अर्चना व कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक, मुखिया व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया प्रखंड के पचौड़र बाजार में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई. विधायक जनक सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: तरैया प्रखंड के पचौड़र बाजार में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर बाजार में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा. पूजा कमेटी के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

पूजा के बाद पूजा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह पहुंचे और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन किया.

मंच का उद्घाटन विधायक जनक सिंह, बीसूत्री अध्यक्ष मेवालाल सहनी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, राणा सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया.

पचौड़र बाजार में गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा अर्चना व कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक, मुखिया व अन्य | Prabhat Khabar Network

गणेश चतुर्थी देती है एकता और भाईचारे का संदेश

विधायक जनक सिंह ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से करने की परंपरा है. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन की बाधाओं को दूर करें और लोगों को विवेक, संयम तथा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें.

उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देने वाला पर्व है. ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता मजबूत होती है. हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने भगवान गणेश से देश, राज्य और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की.

पूजा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गणेश चतुर्थी को लेकर पचौड़र बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गयी थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन