शहर से अतिक्रमण हटाने का मेगा प्लान तैयार, 27 फरवरी से आठ अप्रैल तक चलेगा अभियान

जिला प्रशासन किसी भी परिस्थिति में छपरा शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान को रोकने के मूड में नहीं है. हाइकोर्ट और अन्य न्यायालयों के आदेश के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रतिनिधि, छपरा. जिला प्रशासन किसी भी परिस्थिति में छपरा शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान को रोकने के मूड में नहीं है. हाइकोर्ट और अन्य न्यायालयों के आदेश के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी. उपनगर आयुक्त ने बताया कि फुटपाथी दुकानदार पथ के किनारे अपनी दुकानों के कारण सड़क की चौड़ाई प्रभावित कर रहे हैं और यातायात बाधित हो रहा है. ऐसे में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाना और दुकानदारों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना आवश्यक है. अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अंचल अधिकारी सदर को भी यह निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान अंचल अमीन या राजस्व कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहकर स्थल चिह्नित किया जाये ताकि कोई बाधा न आये.
इस तिथि को यहां चलेगा अभियान
27 फरवरी – नगर पालिका चौक से भिखारी ठाकुर चौक तक28 फरवरी – नगर पालिका चौक से सरकारी बस स्टैंड होते हुए दरोगा राय चौक2 मार्च – दरोगा राय चौक से भगवान बाजार स्टेशन रोड काशी बाजार तक6 मार्च – काशी बाजार से बरहमपुर चौक तक
7 मार्च – गुदरी रोड से राजेंद्र कॉलेज मोड़ तक9 मार्च – बूटी मोड़ से ईनई निचला रोड10 मार्च – भगवान बाजार भारत मिलाप चौक से शिव बाजार होते हुए लल्लू मोड़ तक11 मार्च – मलखाना चौक से नई बाजार बहुरिया कोठी होते हुए पीर बाबा मजार तक
12 मार्च – बहुरिया कोठी से बूटी मोड़ तक13 मार्च – साधु लाल पृथ्वी चंद हाई स्कूल से नई बाजार तीन मोहनीतक14 मार्च – दरोगा राय चौक से थाना चौक पंकज सिनेमा रोड मजहरूल हक चौक तक16 मार्च – राजेंद्र स्टेडियम के आसपास
17 मार्च – मलखाना चौक से खनूआ नाला होते हुए कटहरी बाग18 मार्च – थाना चौक से नगर पालिका चौक होते हुए हरिमोहन गली सिविल कोर्ट उत्तरी गेट सलेमपुर रोड साहिबगंज चौक तक19 मार्च – मोना चौक से मोना नीम होते हुए मोना पंचायत भवन नेहरू चौक तक20 मार्च – नेहरू चौक से 44 नंबर रेलवे डाला होते हुए सांढ ओवर ब्रिज तक
24 मार्च – मोना नीम से मौला मस्जिद तक25 मार्च – सलेमपुर चौक से गांधी चौक तक26 मार्च – साहिबगंज चौक से सब्जी मंडी होते हुए सांड, मछली बाजार से जोगणिया कोठी होते हुए नगर पालिका चौक तक27 मार्च – कचहरी स्टेशन से सलेमपुर चौक तक
30 मार्च – जगदम कॉलेज रेलवे डाला होते हुए पानी टंकी होते हुए सांधा ओवर ब्रिज होते हुए मठिया मोड़ तक1 अप्रैल – मठिया मोड़ से निवाजी टोला होते हुए महिया पुल तक2 अप्रैल – नेवाजी टोला से गांधी चौक होते हुए भिखारी ठाकुर चौक तक4 अप्रैल – उम्दा चौक से माहिया चौक
6 अप्रैल – साहिबगंज आर्य समाज स्कूल होते हुए पंकज सिनेमा रोड तक8 अप्रैल – पुरानी गुरहट्टी रोड से सोनार पट्टी रोड तकप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




