छपरा: अमनौर में शिक्षकों से मिले आनंद पुष्कर, बोले- शिक्षक हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ कई मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए.

Saran News : मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

Saran News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नेता ई. आनंद पुष्कर ने अमनौर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया. इस दौरान प्रधानाध्यापकों, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

वेतनमान, पेंशन, सेवा सुरक्षा समेत कई मांगों पर चर्चा

शिक्षकों को संबोधित करते हुए आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनका आजीवन संकल्प है. उन्होंने कहा कि वे वेतनमान, पेंशन, सेवा सुरक्षा, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, प्रोन्नति, स्थानांतरण नीति और सेवा नियमावली में सुधार जैसे मुद्दों को लगातार सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं.

शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विचार किया

उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों से विशिष्ट शिक्षक नियमावली में सुधार, विद्यालय अध्यापक नियमावली में संशोधन तथा विद्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित कराने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है. साथ ही मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अंबिका राय, रमेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, महामाया प्रसाद विनोद, दिलीप कुमार, नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read: राजद के 30वां स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक बोले- कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी की बड़ी पूंजी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन