सारण: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, फर्जी क्लीनिक किया गया सील
क्लिनिक को सील कराते पदाधिकारी
सारण के डुमरसन में एक प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी क्लीनिकों पर शिकंजा कसा है. शिवम क्लिनिक को सील कर दिया गया है, जहाँ कथित तौर पर फर्जी डॉक्टर ने प्रसव कराया था. दो डॉक्टरों की डिग्री भी जांच में संदिग्ध पाई गई है.
Saran fake clinic sealed: मशरक प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन में फर्जी तरीके से संचालित करीब आधा दर्जन निजी क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गहन जांच की. इस दौरान डुमरसन में संचालित शिवम क्लीनिक को सील कर दिया गया. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व इसी क्लीनिक में फर्जी डॉक्टर द्वारा कथित रूप से गलत तरीके से प्रसव कराने के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद हुए हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आया.
आपके शहर में
शिवम क्लीनिक में दो डॉक्टरों की डिग्री फर्जी मिलने का दावा
नोडल पदाधिकारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने गुरुवार को क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की. जांच के दौरान सील किये गये शिवम क्लीनिक से जुड़े दो डॉक्टरों की डिग्री फर्जी पायी गयी. वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत डॉ. डीके ओझा की डिग्री भी फर्जी पाये जाने की बात सामने आयी.
मानक के अनुरूप नहीं मिला क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्र
जांच के दौरान डॉ. टीके सिंह के क्लीनिक और प्रसाद अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किये जाने का मामला सामने आया. अल्ट्रासाउंड संचालक को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है.
जांच टीम ने संचालक को हिदायत दी कि कागजात की जांच के बाद यदि वे फर्जी पाये गये, तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
डुमरसन में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच के दौरान इलाके में हड़कंप की स्थिति रही. जांच टीम ने क्लीनिकों के संचालन, चिकित्सकों की डिग्री और जरूरी कागजात की जांच की. टीम में नोडल पदाधिकारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के अलावा मशरक डीएसपी, थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
सीवान में 7, 10 और 11 सितंबर को जॉब कैंप, 15 हजार तक वेतन; 10+2 पास युवाओं को मौका, जानिए पूरी खबर....
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए