कोई पेंटिंग तो कोई कार्टून बनाकर लोगों को कर रहा है जागरूक

Updated:
विज्ञापन

दिघवारा : कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 14 अप्रैल लगाये गये लॉकडाउन के बीच लोग अपने-अपने घरों में किसी तरह अपना वक्त गुजार रहे हैं. कोई टीवी देखकर तो कोई इंडोर गेम खेलकर अपना वक्त काट रहा है. इसी के बीच कुछ लोग ऐसा भी कर रहे हैं […]

विज्ञापन

दिघवारा : कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 14 अप्रैल लगाये गये लॉकडाउन के बीच लोग अपने-अपने घरों में किसी तरह अपना वक्त गुजार रहे हैं. कोई टीवी देखकर तो कोई इंडोर गेम खेलकर अपना वक्त काट रहा है. इसी के बीच कुछ लोग ऐसा भी कर रहे हैं जिससे आम लोग जागरूक हो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बस स्टैंड दिघवारा की 13 वर्षीय एंजल ने अपनी पेंटिंग के सहारे लोगों को जागरूक किया है और इसे सोशल साइटों पर पोस्ट कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है. इतना ही नहीं घर में बैठे पेशे से शिक्षक व कार्टूनिस्ट पंकज ने भी अपने कार्टून से लोगों को जागरूक किया है और अपने कार्टून के सहारे लोगों से अपील की है. उन्होंने लिखा है कि कोरोना से लड़ना है तो घर में ही रहना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन