सारण: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर सजा मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ विशाल भंडारा

Updated:
विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 4 है कैप्सन होगा-कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मशरक के शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Saran News : नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन छठियार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय व्यवसायियों के सहयोग से इस्कॉन परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत इस्कॉन प्रमुख प्रभु धीर दशरथ दास जी की अगुआई में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. पूजा के बाद बच्चों के लिए ‘कौन बनेगा डीओटी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

राधा-कृष्ण के गीतों पर बच्चों ने दी प्रस्तुति

इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. राधा-कृष्ण के मनमोहक गीत-संगीत पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया.

प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन ने प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल दर्जनों बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित कई गणमान्य लोगों को इस्कॉन परिवार की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल सह 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने किया. आयोजन को सफल बनाने में राधेश्याम जी, बिट्टू सिंह, रंजन कुमार सोनी, ललन कुमार, पप्पू सोनी, गोविंद सिंह, रामू प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, गोलू सोनी, रोहित कुमार, आयुष कुमार, गोविंद रस्तोगी, बिट्टू रस्तोगी सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

छठियार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान श्रीकृष्ण के छठियार के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया. भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही और माहौल भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन